भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार गुंजन सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं,उनकी एक नही दो दो तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। एक तस्वीर में वे ब्रिटिश अभिनेत्री क्रिस्टिना के साथ तो दूसरी तश्वीर में अभिनेत्री अर्शिया के साथ नजर आ रहे हैं।दोनों तश्वीर लंदन की है।जहां उनकी नई भोजपुरी फिल्म “पैक-अप” की शूटिंग पूरे जोर शोर से चल रही है।यशी फिल्म्स-अभय सिन्हा प्रस्तुत इस फ़िल्म का निर्माण पॉल कॉमर्स कर रही है।जबकि निर्देशक है प्रेमांशु सिंह

वायरल तश्वीर में गुंजन सिंह गले मे बिहारी गमछा डाले ब्रिटिश अभिनेत्री क्रिस्टीना के साथ नजर आ रहे है।दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है। उनके फैन्स भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं और इस तस्वीर को खूब शेयर भी किया जा रहा है। इसको लेकर गुंजन सिंह का कहना है कि यह फ़िल्म काफी रोचक है और इसकी शूटिंग में हमें खूब मजा भी आ रहा है। क्रिस्टिना प्रतिभाशाली और स्टनिंग एक्ट्रेस हैं। हम लोग सेट को खूब एंजॉय कर रहे हैं। उम्मीद है हमारी केमेस्ट्री और यह फ़िल्म लोगों को खूब पसंद आने वाली है।

तस्वीरों में एक तस्वीर अर्शिया के साथ भी है।जिसमे वे दोनों मटरगस्ती करते नजर आ रहे है।फोटोज के सामने आते ही फैंस इस फ़िल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

इस फ़िल्म में गुंजन सिंह,क्रिस्टिना,अर्शिया के अलावा अयाज खान,आदित्या ओझा,अंशुमान सिंह,सूर्या त्रिवेदी,हर्षिता कश्यप,निकिता जायसवाल,करिश्मा सैनी,कोमल सोनी भी मुख्य भूमिका निभा रहे है। फ़िल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह,डीओपी बासु हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed