सिंगल चार्ज में 625km रेंज के साथ 2023 BMW i7 इलेक्ट्रिक और BMW 7 Series लग्जरी कार लॉन्च, जानें कीमत

BMW ने भारत में नई जेनरेशन की BMW कार को लॉन्च किया है। इसमें BMW 7 Series और BMW i7 को पेश किया गया है। BMW i7 में दो इलेक्ट्रिक मोटर लगी हैं। यह एक बार में चार्ज करने पर 625 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है। वहीं,  BMW 7 Series में पावरट्रेन के लिए मल्टीपल ऑप्शन दिए गए हैं। BMW India ने इस फ्लैगशिप कार की डिलीवरी मार्च से शुरू करने की बात कही है। नई जेनरेशन की इन कारों की कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी हम आपको यहां बता रहे हैं। 

BMW India ने अपनी फ्लैगशिप लग्जरी कार को पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन में लॉन्च किया है। 2023 BMW i7 और 7 Series की कीमत 1.70 करोड़ रुपये से शुरू होती है। 1.70 करोड़ रुपये में बीएमडब्ल्यू ने 7 Series को पेश किया है। कंपनी की ओर से इसके लिए बुकिंग्स खोल दी गई हैं। BMW i7 फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार है जिसकी कीमत 1.95 करोड़ रुपये है। यह इसकी एक्स शोरूम कीमत है। इनके फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

2023 BMW i7 की पावर, फीचर्स

2023 BMW i7 एक फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार है जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं। इसमें 536.4 bhp का पावर आउटपुट है जो कि दोनों बैटरियों को मिलाकर बताया गया है। इसमें 101.7 kWh बैटरी पैक मिलता है। एक बार चार्ज करने पर कार 625 किलोमीटर तक जा सकती है। इसमें 31.3 इंच 8k की थिएटर स्क्रीन दी गई है। इसके लिए डोर में इंटीग्रेटेड 5.5 इंच टचस्क्रीन कंट्रोल पैनल भी कंपनी ने दिया है। i7 के साथ कंपनी ने 195 किलो वाट का फास्ट चार्जर दिया है। इसके बारे में कहा गया है कि 34 मिनट के समय में यह 10 से 80% तक चार्ज हो सकती है। 
 

2023 BMW 7 Series की पावर, फीचर्स

BMW 7 Series में कंपनी ने पावरट्रेन के एक से अधिक ऑप्शन दिए हैं। इसके 740i M Sport वेरिएंट में 6 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह 375.4 bhp की पावर और 520 Nm टॉर्क डिलीवर करता है। इसमें 8 स्पीड वाला एटी ट्रांसमिशन दिया गया है। मर्सिडीज बेंज एस क्लास और ऑडी ए8 जैसी कारों से इसका मुकाबला होने वाला है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *