फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में इसकी जानकारी दी है। उनके मुताबिक, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan को भारत में 4500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर दिखाया जाएगा। फिल्म के रोजाना 16 हजार से ज्यादा शोज दिखाए जाएंगे। विदेशों में इस फिल्म को 100 से ज्यादा देशों में 1200 से ज्यादा स्क्रीन्स मिली हैं। इस तरह दुनियाभर में सलमान खान की फिल्म को 5700 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है।
इसकी तुलना शाहरुख खान की ‘पठान’ (Pathaan) से की जाए, तो ऐसा लगता है कि सलमान खान की फिल्म पीछे रह गई है। पठान रिलीज होने के बाद तरण आदर्श ने अपने एक ट्वीट में बताया था कि शाहरुख खान की फिल्म को दुनियाभर में करीब 8 हजार स्क्रीन्स पर दिखाया गया। इनमें भारत में 5,500 स्क्रीन और विदेशों में 2,500 स्क्रीन शामिल थीं। दर्शकों की डिमांड को देखते हुए पठान के स्क्रीन्स काउंट को फिल्म रिलीज होने के बाद बढ़ाया गया था। क्या सलमान की फिल्म के साथ भी ऐसा हो सकता है, यह फिल्म रिलीज होने के बाद पता चलेगा।
UNPRECEDENTED: ‘PATHAAN’ SHOWS INCREASED, SCREEN COUNT ALL-TIME HIGHEST [HINDI]… #Pathaan has taken #BO by storm… 300 shows increased by exhibitors right after first show.
Total screen count now is 8,000 screens *worldwide*… #India: 5,500 screens, #Overseas: 2,500 screens. pic.twitter.com/Q1Vhamoumm
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 25, 2023
वहीं, इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnik की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan को पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 1 करोड़ रुपये तक कलेक्शन मिल सकता है। इस डेटा में कथित तौर पर ब्लॉक सीट्स शामिल नहीं है। फिल्म को फहद सामजी ने निर्देशित किया है। मुख्य भूमिका में सलमान नजर आएंगे। उनके अलावा, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल और विनाली भटनागर भी इस फिल्म में हैं।