जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 07 मई ::

पटना में आए दिन आग लगने की घटना हो रही है। विगत दिनों पटना के बांस घाट, गर्दनीवाग और चितकोहरा पुल के नीचे भीषण आग लगने की घटना घटी है। इन घटनाओं को देखते ही ह्यूमन राइट्स डिफेंडर ने इन सभी जगहों पर भोजन पैकेट तथा पीने का पानी सुलभ कराने का निर्णय लिया। उक्त जानकारी ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि सिन्हा ने दी।

उन्होंने बताया कि ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के पदाधिकारी और सदस्यगण मिलकर स्वयं भोजन तैयार कर पैकेट बनाया और इन सभी जगहों पर जाकर आग से पीड़ित लोगों के बीच सुबह से रात तक भोजन पैकेट और पीने का पानी का वितरित शनिवार को किया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि सिन्हा ने बताया कि ह्यूमन राइट्स डिफेंडर समाज के असहाय लोगों को मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है और समाज के ऐसे लोगों से जो सक्षम है और असहाय लोगों को मदद करना चाहते हैं वे ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के माध्यम से सहयोग कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आग पीड़ितों के बीच भोजन पैकेट और पीने का पानी का वितरण पटना और हाजीपुर के ह्यूमन राइट्स डिफेंडर की टीम ने किया था।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि सिन्हा ने यह भी बताया कि भोजन पैकेट और पीने का पानी के वितरण पुनीत कार्य को ह्यूमन राइट्स डिफेंडर की संस्थापिका सह राष्ट्रीय महासचिव पूजा सिन्हा, सह संस्थापिका – सह- राष्ट्रीय महासचिव (एससी/एसटी विंग) आशा देवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मी सिन्हा, राष्ट्रीय सहायक सचिव किरण, राष्ट्रीय निगरानी विभाग सरिता देवी, राष्ट्रीय मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंजलि सिन्हा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष सूरज कुमार, बिहार प्रदेश सचिव किशन राज, सक्रिय सदस्य आशुतोष कुमार, ज्योति कुमार, पुनम सिन्हा, पिंकी कुमारी तथा राजकिशोर कुमार ने इस कार्य में बढ़ चढ़ कर अपना सहयोग किया।
———

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *