जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 24 जुलाई ::

पटना के यूरो किड्स प्री स्कूल के बच्चों के बीच गुड टच और बैड टच की जानकारी दी गई। उक्त जानकारी ह्यूमन राइट्स वूमेन चिल्ड्रन शोशल वेल्फेयर ट्रस्ट के संस्थापक चेतन थिरानी ने दी।

उन्होंने बताया कि संस्था के यूथ प्रेसिडेंट विकास कुमार गुप्ता ने यूरो किड्स प्री स्कूल में बच्चों के इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों को गुड टच-बैड टच की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा महसूस होने पर अपने अभिभावकों या पुलिस को सूचना निःसंकोच भाव के साथ देनी चाहिए।

श्री थिरानी ने बताया कि उक्त अवसर पर संस्था के संस्थापक चेतन थिरानी, राष्ट्रीय सचिव धनंजय कुमार सिंह, उप संस्थापक वसंत थिरानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया भानु थिरानी, उपाध्यक्ष नील गौरव, बिहार प्रदेश अध्यक्ष पूजा ऋतुराज, पटना युवा अध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि संस्था के सभी सदस्यों द्वारा लगातार अलग-अलग स्थान पर जाकर महिलाओं, पुरुषों, छात्राओं एवम बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति लगातार जागरूक कर रहे है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में यूरो किड्स प्री स्कूल में विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच के बारे में जानकारी दी गई।
———–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *