जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 20 फरवरी ::
अपने विचारों, समर्पण और नेतृत्व से सभी को प्रेरित करने वाले व्यक्तित्व के धनी विद्या भूषण श्रीवास्तव आज हमलोगों के बीच नहीं हैं। उक्त बातें ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने उनके आकस्मिक निधन पर आयोजित शोक सभा कार्यक्रम में कही। उक्त जानकारी जीकेसी के ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने दी।
उन्होंने बताया कि जीकेसी के राष्ट्रीय सचिव के पद पर विद्या भूषण श्रीवास्तव
आसीन थे। उनके आकस्मिक निधन से हुई क्षति की भरपाई नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय कार्यालय, किदवई पुरी पटना स्थित रॉयल गार्डन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था।
श्री दीपक अभिषेक ने बताया कि शोक सभा के बाद ग्लोबल अध्यक्ष ने एक लिखित शोक संदेश विद्या भूषण श्रीवास्तव के परिवार को भेजते हुए कहा है कि यह अत्यंत दुखद समाचार है कि हमारे प्रिय विद्या भूषण श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव, ग्लोवल कायस्थ कॉन्फ्रेंस, अव हमारे बीच नहीं रहे। उनके असामयिक निधन से न केवल उनका परिवार, वल्कि सम्पूर्ण कायस्थ समाज और जीकेसी परिवार एक अपूरणीय क्षति का सामना कर रहा है। विद्या भूषण श्रीवास्तव का योगदान संगठन और समाज के उत्थान में अमूल्य था। वे न केवल एक कर्मठ कार्यकर्ता थे, वल्कि अपने विचारों, समर्पण और नेतृत्व से सभी को प्रेरित करने वाले व्यक्तित्व थे। उनका जाना हम सभी के लिए गहरे शोक का विषय है। इस कठिन समय में मैं और सम्पूर्ण ग्लोवल कायस्थ कॉन्फ्रेंस परिवार आपके साथ खड़े हैं। उनका योगदान सदा हमारे हृदयों में जीवित रहेगा।
उन्होंने बताया कि शोक सभा में विद्या भूषण श्रीवास्तव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया और दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करने और उनके परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं संवल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई और दो मिनट का मौन रखा गया।
शोक सभा में शामिल होने वालों में ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन, ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक, बिहार प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, संगठन मंत्री बलिराम श्रीवास्तव, मानवाधिकार प्रकोष्ठ अध्यक्ष नम्रता आनंद, कला संस्कृति के दिवाकर कुमार, राजीव कुमार सिन्हा उर्फ संजू रवि जी प्रमुख थे।
———–