पटना, सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने कामनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक विजेता कीर्ति राज सिंह को अपनी संस्था का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है।

पटना जिले के खुसरूपुर प्रखंड के बड़ा हसनपुर गांव की रहने वाली कीर्ति राज सिंह ने सब जूनियर पावरलिफ्टिंग कामनवेल्थ चैंपियनशिप में तीन इवेंट में हिस्सा लिया था। कीर्ति राज सिंह ने छह स्वर्ण पदक जीत कर पूरी दुनिया में बिहार का नाम रोशन किया है।

कृति ने 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी में छह स्वर्ण पदक जीते हैं। दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत डा. नम्रता आनंद ने कीर्ति राज सिंह को अपनी संस्था का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है।

डा. नम्रता आनंद ने कीर्ति राज सिंह को शुभकामना देत हुये उसे मोमेंटो, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया है।इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा, बिहार की बेटी कीर्ति राज सिंह ने पूरे देश में बिहार का नाम रौशन किया है। कीर्ति इसी तरह बिहार और अपने देश का नाम रौशन करती रहे।बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत उसे निखारने की है। खेलोगे कुदोगे तो बनोगे खराब, पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब” बचपन से हमे एक चीज जरूर सुनने को मिलती है, लेकिन बदलते दौर के साथ इस कहावत की परिभाषा भी बदल चुकी है, क्योंकि अब खेल में भी करियर बना सकते हैं और अच्छा भविष्य पा सकते हैं।आज के समय में खेल में करियर तो बना ही सकते हैं साथ ही एक अलग पहचान भी आप बना सकते हैं।

वहीं कीर्ति राज सिंह ने दीदीजी फाउंडेशन का ब्रांड एम्बेस्डर बनने पर खुशी जतायी है।कीर्ति ने बताया कि वह जब कक्षा 4 में थी तभी से स्कूल में होने वाले खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया करती थी। कीर्ति राज सिंह इन दिनों गुवाहाटी के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फिजिकल एजुकेशन से बीपीएड की पढ़ाई कर रही हैं। कीर्ति राज सिंह अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और सभी शुभचितंको को देती है।

By Shubhendu Prakash

शुभेन्दु प्रकाश 2012 से सुचना और प्रोद्योगिकी के क्षेत्र मे कार्यरत है साथ ही पत्रकारिता भी 2009 से कर रहें हैं | कई प्रिंट और इलेक्ट्रनिक मीडिया के लिए काम किया साथ ही ये आईटी services भी मुहैया करवाते हैं | 2020 से शुभेन्दु ने कोरोना को देखते हुए फुल टाइम मे जर्नलिज्म करने का निर्णय लिया अभी ये माटी की पुकार हिंदी माशिक पत्रिका में समाचार सम्पादक के पद पर कार्यरत है साथ ही aware news 24 का भी संचालन कर रहे हैं , शुभेन्दु बहुत सारे न्यूज़ पोर्टल तथा youtube चैनल को भी अपना योगदान देते हैं | अभी भी शुभेन्दु Golden Enterprises नामक फर्म का भी संचालन कर रहें हैं और बेहतर आईटी सेवा के लिए भी कार्य कर रहें हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *